राजस्थान में 70 साल बाद बुजुर्ग दंपति ने की शादी, वायरल हुआ वीडियो

बुजुर्ग दंपति की अनोखी शादी
सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक वृद्ध पुरुष और महिला दुल्हा-दुल्हन के कपड़ों में गाड़ी के ऊपर खड़े हैं। वे लोगों का हाथ पकड़कर आभार व्यक्त कर रहे हैं। यह वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है, जहां 95 वर्षीय राम भाई खरारी ने अपनी 90 वर्षीय प्रेमिका जीवली देवी के साथ 70 साल के लिव-इन रिलेशनशिप के बाद शादी की। इस खास मौके पर दोनों अपने परिवार के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए।
बच्चों ने धूमधाम से करवाई शादी। जानकारी के अनुसार, राम भाई और जीवली देवी गलंदर गांव के निवासी हैं और पिछले 70 वर्षों से बिना शादी के एक साथ रह रहे थे। उनके 8 बच्चे और कई पोते-पोतियां हैं। उनके बच्चों ने बताया कि इतने लंबे समय के बाद शादी का निर्णय लेना उनके लिए खुशी की बात है। परिवार ने इस फैसले का पूरा समर्थन किया है। शादी 4 जून को हुई थी, जिसमें पूरे गांव ने भाग लिया और दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है।