योगी आदित्यनाथ ने सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर वीर जवानों को दी बधाई
सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्थापना दिवस के अवसर पर वीर जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'सेवा, सुरक्षा और समर्पण के प्रतीक सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं।'
योगी ने आगे कहा, 'राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए आपकी निष्ठा सराहनीय है। जय हिंद!'
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी 'एक्स' पर लिखा, 'सेवा-सुरक्षा-बन्धुत्व! सभी वीर जवानों और देशवासियों को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!'
उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में एसएसबी के जवानों का साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है।
मौर्य ने कहा, 'मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले सभी वीरों को सादर नमन! जय हिन्द!'
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा, 'देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले मां भारती के वीर जवानों को सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'
यह उल्लेखनीय है कि लगभग 80,000 कर्मियों वाला एसएसबी 2001 से 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा और 2004 से 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की रक्षा कर रहा है। इसकी स्थापना 20 दिसंबर 1963 को हुई थी।
