योगी आदित्यनाथ ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिरसा मुंडा की जयंती से पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन को समानता और स्वाभिमान का प्रतीक बताया और प्रदेशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की शुभकामनाएं दी। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड में हुआ था और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया।
| Nov 14, 2025, 11:12 IST
बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जयंती से एक दिन पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, जय जोहार! ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन समानता, सम्मान और स्वाभिमान के लिए जागरूकता का प्रतीक है।’’
योगी ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए प्रदेशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की शुभकामनाएं दी।
बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड में हुआ था, और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ एक आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया। मात्र 25 वर्ष की आयु में हिरासत में रहते हुए उनका निधन हो गया।
