योगी आदित्यनाथ ने बाल दिवस पर बच्चों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया, जिसमें ज्ञान और सुसंस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया। आदित्यनाथ ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और मां शारदे का आशीर्वाद मांगा। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
 | 
योगी आदित्यनाथ ने बाल दिवस पर बच्चों को दी शुभकामनाएं

बाल दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘‘नए भारत’ के आधार- प्यारे बच्चों, आपको बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’’


आदित्यनाथ ने आगे कहा, ‘‘ज्ञान और सुसंस्कारों से आपका जीवन आलोकित हो, मां शारदे का आशीष आप सभी पर बना रहे। आप आगे बढ़िए, देश आपके साथ है। जय हिंद!’’ भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।