यूपी पुलिस और हरियाणा शिक्षक भर्ती के लिए नई जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के लिए नई घोषणाएँ की गई हैं। यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि अग्निवीर भर्ती में शहीद सैनिकों की विधवाओं को छूट दी जाएगी। इसके अलावा, HTET परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में होगा। जानें सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ और आवेदन की तिथियाँ।
 | 
यूपी पुलिस और हरियाणा शिक्षक भर्ती के लिए नई जानकारी

जॉब अलर्ट: यूपी पुलिस और शिक्षक भर्ती की नई घोषणाएं

यूपी पुलिस और हरियाणा शिक्षक भर्ती के लिए नई जानकारी

लेटेस्ट जॉब अलर्ट पढ़ेंImage Credit source: Getty image


जॉब अलर्ट: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी है। हरियाणा में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण सूचना है, जिसमें हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) जनवरी 2026 का शेड्यूल जारी किया है।


आइए, इस जॉब अलर्ट में यूपी पुलिस में नई भर्ती, अग्निवीर भर्ती के नए अपडेट और हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET जनवरी 2026 के शेड्यूल पर चर्चा करते हैं।


यूपी पुलिस में 12वीं पास के लिए अवसर


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों के लिए वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं और अंतिम तिथि 15 जनवरी है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.


अग्निवीर भर्ती में शहीद सैनिकों की विधवाओं को छूट


अग्निवीर भर्ती योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस योजना के तहत शहीद सैनिकों की विधवाओं को भी भर्ती में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें आयु सीमा में छूट मिलेगी। इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, और इंडियन नेवी में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक योग्यताओं की जानकारी यहां से ली जा सकती है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.


17-18 जनवरी को HTET


शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता निर्धारित करने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा किया जाएगा। HTET का आयोजन उन कैंडिडेट्स के लिए किया जाता है, जो हरियाणा के सरकारी स्कूलों में टीचिंग की नौकरी करना चाहते हैं। HTET का आयोजन 17 और 18 जनवरी 2026 को होगा, जिसमें कुल 3 लेवल होंगे: लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT), और लेवल 3 (PGT)। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.


ये भी पढ़ें: Job Alert: यूपी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, UPSC में कई पदों पर नौकरी का मौका, MPPSC 2026 का कैलेंडर जारी