मुंबई एयरपोर्ट पर मुस्लिम कर्मचारी के साथ महिला का दुर्व्यवहार, PDP नेता ने उठाए सवाल
मुंबई एयरपोर्ट पर विवादित घटना
पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती.
मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के एक मुस्लिम कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक महिला यात्री ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि कर्मचारी की धार्मिक पहचान पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
इल्तिजा मुफ्ती ने अपनी पोस्ट में बताया कि महिला यात्री ने कर्मचारी को उसके मुस्लिम होने के कारण परेशान किया। वीडियो में महिला ने कर्मचारी से कहा, "तुम यही खड़े रहोगे अब्दुल्ला खान।" इसके बाद महिला ने कर्मचारी को और भी अपमानित किया, जिससे वह स्तब्ध रह गया। तभी एक अन्य कर्मचारी ने आकर महिला को शांत किया।
क्या इंडिगो एयरलाइंस कार्रवाई करेगी?
इल्तिजा मुफ्ती ने यह भी बताया कि महिला अपने सोशल मीडिया बायो में खुद को ‘भाजपा की अल्पसंख्यक नेता’ बताती है। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या कंपनी इस मामले में कोई कार्रवाई करेगी या चुप्पी साधे रहेगी। इस घटना पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि एयरलाइंस जल्द ही इस पर कदम उठाएगी।
A woman passenger verbally assaults & heckles an Indigo Ground staff worker only because hes Muslim. Hes too stunned to even utter a word. Interestingly enough this badtameez woman identifies herself as a BJP Minority leader. The irony isnt lost on us. @IndiGo6E are you going https://t.co/tZVSLagDS6
— Iltija Mufti (@IltijaMufti_) December 22, 2025
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भेदभाव और नफरत भरे व्यवहार का उदाहरण बताया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और यह संविधान में निहित समानता के मूल्यों के खिलाफ है। सोशल मीडिया पर इंडिगो कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
