52 वर्षीय जोक ने सोशल मीडिया पर अपनी दुखद कहानी साझा की है, जिसने सभी को चौंका दिया है। उनका आरोप है कि उनके पूर्व साथी हंस ने उन्हें अपनी “प्राइवेट प्रॉपर्टी” समझा और इसी सोच के चलते उन्होंने जोक के शरीर पर 250 बार अपना नाम गुदवा दिया।
जोक के चेहरे, गर्दन, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर “Hans” और “Property of Hans” जैसे वाक्य अंकित हैं। जोक ने बताया कि हंस ने एक सस्ती टैटू मशीन ऑनलाइन खरीदी और घर पर ही यह सब किया। जब जोक ने इसका विरोध किया, तो हंस ने उन्हें धमकाया और जबरदस्ती टैटू बनवाए। अब जोक की पूरी बॉडी टैटू से भरी हुई है। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, और जोक ने अब जाकर इस घटना को साझा किया है।
1 साल में किया ऐसा हाल
महिला ने बताया कि उनके प्रेमी ने 2020 से 2021 के बीच उनके साथ ऐसा किया। उनके चेहरे पर भी कई टैटू हैं, जिसके कारण वह बाहर जाने से डरती हैं। जोक ने कहा कि हंस उन्हें अपनी संपत्ति की तरह ट्रीट करता था। जब वह छोड़ने की कोशिश करती थीं, तो हंस उन्हें रोकता और कहता था कि “तुम मेरी हो।” अंततः जब जोक ने पुलिस में शिकायत की, तो मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर यह कहानी वायरल होने के बाद लोग गुस्से में हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह घरेलू हिंसा और नियंत्रण का एक क्लासिक उदाहरण है। ऐसे मामलों में अपराधी पीड़ित को अपनी संपत्ति समझकर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से नियंत्रित करता है। टैटू बनवाना भी इसी नियंत्रण का हिस्सा था.
मांग रही है मदद
अब जोक अपनी बॉडी से टैटू हटाने के लिए मदद मांग रही हैं। उन्होंने कई संस्थाओं से सहायता मांगी है जो उनके लिए पैसे जुटाने में मदद कर रही हैं। जोक ने बताया कि लेजर मशीन का खर्च काफी अधिक है। वह अब लेजर ट्रीटमेंट से टैटू हटाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन चेहरे के टैटू हटाना बहुत मुश्किल और महंगा है। वह मानसिक सहायता भी ले रही हैं क्योंकि यह घटना उन्हें लगातार परेशान कर रही है.
