मध्यप्रदेश में शुरू हुई अंतरराज्यीय हेलीकॉप्टर सेवा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मध्यप्रदेश ने आज से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की है, जो राज्य के निवासियों को 8 प्रमुख शहरों और 3 राष्ट्रीय उद्यानों तक हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शुरू की गई यह सेवा, इंदौर से ओंकारेश्वर और भोपाल से पचमढ़ी की यात्रा को बेहद आसान बनाएगी। सप्ताह में 5 दिन चलने वाली इस सेवा का किराया भी निर्धारित किया गया है। जानें इस नई सेवा के सभी महत्वपूर्ण विवरण और यात्रा की सुविधाएं।
 | 

मध्यप्रदेश बना पहला राज्य जो शुरू करेगा हेलीकॉप्टर सेवा

मध्यप्रदेश में शुरू हुई अंतरराज्यीय हेलीकॉप्टर सेवा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम


आज से मध्यप्रदेश के निवासियों को हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पीएमश्री हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इस सेवा के माध्यम से भोपाल से 8 प्रमुख शहरों और 3 राष्ट्रीय उद्यानों तक हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर को भी हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन रहा है, जो अंतरराज्यीय हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करेगा। इंदौर से ओंकारेश्वर की यात्रा केवल 25 मिनट में और भोपाल से पचमढ़ी की यात्रा 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी।


सेवा का संचालन और किराया

यह हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में 5 दिन उपलब्ध होगी, जबकि बुधवार और गुरुवार को यह बंद रहेगी। यह सेवा पीपीपी मॉडल पर संचालित की जाएगी। सेक्टर-1 का संचालन ट्रांस भारत एविएशन और सेक्टर-2 का संचालन जेट सर्व एविएशन प्रा. लि. द्वारा किया जाएगा। पर्यटक इस हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।


ज्योतिर्लिंग और 3 राष्ट्रीय उद्यानों को जोड़ने वाली यह सेवा सप्ताह में 5 दिन चलेगी। इंदौर से ओंकारेश्वर का किराया 2,500 रुपए और भोपाल से पचमढ़ी का किराया 5,000 रुपए निर्धारित किया गया है। पचमढ़ी में रोजाना 45 मिनट की जॉय राइड भी कराई जाएगी, जो सुबह 11:15 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से पर्यटक सतपुड़ा की सुंदर वादियों, पहाड़ों और जंगलों का आनंद ले सकेंगे।


उड़ान सेवाओं के सेक्टर

सेक्टर 1: इंदौर–उज्जैन–ओंकारेश्वर हेली सेवा


• किराया: 5,000 से 6,500 रुपए


• उड़ान के दिन: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार


• उड़ान बंद: बुधवार और गुरुवार


• इस सेक्टर में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधीसागर, मंदसौर, नीमच, हनुमंतिया, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ और नलखेड़ा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल हैं।


सेक्टर 2: भोपाल–पचमढ़ी–मढ़ई हेली सेवा


• भोपाल से पचमढ़ी: 1 घंटा 10 मिनट


• पचमढ़ी से मढ़ई: 20 मिनट


• किराया: 3,000–5,000 रुपए


• इस सेक्टर में भोपाल, पचमढ़ी, मढ़ई, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, कूनो, ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल और टीकमगढ़ जैसे प्रमुख शहर शामिल होंगे।


सेक्टर 3: जबलपुर–कान्हा–बांधवगढ़–मैहर–चित्रकूट–अमरकंटक


• सबसे कम किराया: मैहर से चित्रकूट


• सबसे अधिक किराया: जबलपुर से कान्हा – 6,250 रुपए


• यह सेक्टर वाइल्ड लाइफ और धार्मिक यात्रियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। इसमें जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, चित्रकूट, सरसी, परसुली, मैहर, सतना, पत्रा, खजुराहो, कटनी, रीवा, सिंगरौली, अमरकंटक, सिवनी, सीधी, मंडला, पेच और डिंडौरी शामिल हैं।