मध्यप्रदेश में शीतलहर का असर: तापमान में गिरावट जारी
भोपाल और इंदौर में तापमान में गिरावट

भोपाल–इंदौर में तापमान 6.4 डिग्री, ताबो में -6.6 डिग्री
नई दिल्ली। शीतलहर के प्रभाव से मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और बिहार-झारखंड में पिछले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। राजस्थान के सीकर के फतेहपुर में तापमान 5 डिग्री और सीकर में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ताबो में सबसे कम तापमान -6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है।
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में नवंबर की सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भोपाल में रात का तापमान यदि 0.3 डिग्री और गिरता है, तो 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा। शनिवार-रविवार की रात यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पुराना रिकॉर्ड 30 नवंबर 1941 का 6.1 डिग्री है। इंदौर में भी तापमान 6.4 डिग्री रहा, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात साबित हुई। 25 साल में पहली बार तापमान इतना नीचे आया है। जबलपुर में भी इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही और पहली बार पारा 8.5 डिग्री तक पहुंचा।
उज्जैन में 10.5 डिग्री और ग्वालियर में 10.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजगढ़ में 0.5 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 6 डिग्री पर आ गया, जो इस सीजन में पहली बार इतना नीचे पहुंचा है। उमरिया में 7.3 डिग्री, रीवा में 7.4 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.6 डिग्री, मंडला-मलाजखंड में 8.8 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, छिंदवाड़ा में 9.2 डिग्री, दमोह में 9.6 डिग्री और बैतूल में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंदौर में तापमान में अचानक गिरावट
इंदौर में एक ही रात में 3.2 डिग्री की गिरावट
बीती रात प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान में भारी गिरावट आई। शुक्रवार की तुलना में भोपाल-धार में 1.6 डिग्री, नर्मदापुरम, जबलपुर, मंडला-उज्जैन में 1.2 डिग्री, सिवनी में 1 डिग्री और उमरिया में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में शनिवार की रात तापमान 9.6 डिग्री था, जो अगली रात 6.4 डिग्री पर आ गया। यानी एक ही रात में पारा 3.2 डिग्री लुढ़क गया।
शीतलहर की चेतावनी जारी
इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडौरी और अनूपपुर में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इससे पहले शनिवार को भोपाल में लगातार आठ दिन तक शीतलहर का असर देखा गया। सीहोर, इंदौर, शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, शिवपुरी, रीवा और राजगढ़ में भी शीतलहर का प्रभाव बना रहा।
जबलपुर में तापमान में गिरावट
जबलपुर में पारा 8 डिग्री पर पहुंचा
जबलपुर। शहर में शीतलहर जारी है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम 25.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। शाम ढलते ही सर्द हवाएं सिहरन बढ़ा रही हैं और इनके और बढ़ने की आशंका है।
प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान
प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान
राजगढ़ – 6.0 डिग्री
भोपाल – 6.4 डिग्री
इंदौर – 6.4 डिग्री
उमरिया – 7.3 डिग्री
रीवा – 7.4 डिग्री
नौगांव – 7.6 डिग्री
मंडला – 8.8 डिग्री
शिवपुरी – 9.0 डिग्री
छिंदवाड़ा – 9.2 डिग्री
दमोह – 9.6 डिग्री
बैतूल – 9.7 डिग्री
