मध्य प्रदेश में शादी के दौरान दुल्हनों का अदला-बदली का अनोखा मामला
बिजली जाने से हुआ हंगामा
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक गांव में बिजली जाने के कारण एक शादी में अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब शादी के फेरे लेने का समय आया, तभी अचानक बिजली चली गई। इस अंधेरे में दो दुल्हनें आपस में बदल गईं, और यह घटना सुहागरात पर खुलकर सामने आई।
दुल्हनों का अदला-बदली
यह घटना असलाना गांव में 5 मई को हुई, जहां दो बहनों की एक ही मंडप में धूमधाम से शादी हो रही थी। दोनों ने एक जैसी दुल्हन की ड्रेस पहनी हुई थी और घूंघट में थीं। बिजली जाने के बाद, दोनों बहनों ने अपने-अपने दूल्हों की बजाय एक-दूसरे के दूल्हों के साथ फेरे ले लिए।
जब दूल्हे अपनी दुल्हनों को घर ले गए, तब उन्हें इस अदला-बदली का पता चला। दूल्हों ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई, जिससे सभी हैरान रह गए।
पंडित को बुलाकर दोबारा शादी
इस स्थिति को सुधारने के लिए पंडित को बुलाया गया। दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ और दूल्हों को सही दुल्हनों के साथ फिर से शादी करवाई गई। दूल्हों के नाम भोला और गणेश हैं, और दोनों भील समाज से हैं। गणेश की शादी निकिता से और भोला की शादी निकिता की बहन से तय हुई थी।
दुल्हन के पिता रमेश ने बताया कि यह सब बिजली जाने के कारण हुआ था। अब दोनों बेटियों की शादी सही दूल्हों से कर दी गई है और सब कुछ सामान्य हो गया है। यह अनोखा मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।
आपकी राय क्या है?
इस अनोखी शादी पर आपकी क्या राय है? यदि शादी के समय आपकी दुल्हन बदल जाए तो आप खुश होंगे या दुखी? अपने विचार हमें कमेंट में जरूर बताएं।
