मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

मणिपुर में उग्रवादियों की गिरफ्तारी
मणिपुर के इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को पकड़ा है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को साझा की।
बिष्णुपुर जिले में विभिन्न अभियानों के दौरान कम से कम 12 आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए। ये गिरफ्तारियां और हथियारों की बरामदगी रविवार को हुई।
पुलिस के एक बयान में बताया गया कि सुरक्षा बलों ने कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीएससी) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल वेस्ट जिले के लामशांग हाओरंग सबल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कोंथौजम विकास मेइती (22) के रूप में हुई है।
बयान में आगे कहा गया कि कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक अन्य सक्रिय सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले के उचोन अवाग लेइकाई से पकड़ा गया। उसकी पहचान नोंगमाईथेम श्यामकुमार मेइती (39) के रूप में की गई है।
सुरक्षा बलों ने रविवार को बिष्णुपुर जिले के विभिन्न स्थानों से भी हथियारों की बरामदगी की। इनमें एक इंसास राइफल और मैगजीन, पांच बोल्ट-एक्शन राइफल, एक एके-47 राइफल और मैगजीन, एक एमपी-9 और मैगजीन, दो डीबीबीएल बंदूकें, .32 बोर की दो पिस्तौल और एक मैगजीन तथा 15 कारतूस शामिल हैं।