भारतीय नौसेना और अमेरिका के बीच जल युद्धाभ्यास

भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस इम्फाल ने अमेरिका के यूएसएस ग्रिडली के साथ अरब सागर में एक महत्वपूर्ण जल युद्धाभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास में सामरिक युद्धाभ्यास, समुद्री डकैती रोधी प्रशिक्षण और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान शामिल था। यह अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाता है, खासकर तब जब दोनों देशों के संबंधों में खटास आई है। जानें इस अभ्यास के पीछे की रणनीतियाँ और महत्व।
 | 
भारतीय नौसेना और अमेरिका के बीच जल युद्धाभ्यास

आईएनएस इम्फाल और यूएसएस ग्रिडली का संयुक्त अभ्यास

भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस इम्फाल ने अरब सागर में अमेरिका के ‘आर्ले-बर्क’ श्रेणी के मिसाइल विध्वंसक ‘यूएसएस ग्रिडली’ (डीडीजी 101) के साथ एक जल युद्धाभ्यास में भाग लिया।


रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी साझा की। इस अभ्यास में सामरिक युद्धाभ्यास, क्रॉस-डेक उड़ान, समुद्री डकैती रोधी प्रशिक्षण (वीबीएसएस) और विभिन्न अभियानों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान शामिल था।


आईएनएस इम्फाल एक स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस अभ्यास ने दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के प्रयासों को उजागर किया। यह अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में आई खटास के बीच हुआ, जब वाशिंगटन ने ‘टैरिफ’ लगाए थे।