भारतीय जवान का मानवीय चेहरा: भूखी गाय को खिलाया खाना
दिल को छू लेने वाला वीडियो
दिल छू लेगा वायरल वीडियोImage Credit source: X/@CommanMan777589
भारतीय सेना के जवानों का समर्पण केवल देश की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका मानवीय पक्ष भी लोगों के दिलों को छूता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक जवान भूखी गाय को अपना खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहा है। यह दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों की प्रशंसा का केंद्र बन गया है।
इस वायरल वीडियो में एक जवान पहाड़ी पर बैठकर भोजन कर रहा है, तभी एक गाय उसके पास आती है। जवान तुरंत समझ जाता है कि गाय भूखी है और उसे खाने की आवश्यकता है।
बिना समय गंवाए, वह अपना खाना गाय को दे देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बड़े प्यार से अपना भोजन एक पत्थर पर गाय के लिए रखता है, जिसे गाय खुशी से खा रही है।
पुचकारने और नमन करने का भाव
जवान केवल खाना ही नहीं खिलाता, बल्कि वह गाय को प्यार से पुचकारता भी है और अंत में उसे नमन करता है। इस भाव ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
ये भी देखें:Viral Video: दूल्हे ने बारात से पहले दुल्हन को दिया ऐसा तोहफा, वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
यह दिल को छू लेने वाला वीडियो @CommanMan777589 नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक, इसे 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और लोग जवान की दरियादिली की सराहना कर रहे हैं।
ये भी देखें: Viral Video: इसे गड्ढा समझने की भूल मत करना, अंदर का सीन उड़ा देगा होश; देखें वीडियो
एक यूजर ने लिखा है कि सनातन धर्म में हर जीव का सम्मान किया जाता है। अधिकांश नेटिजन्स जवान के इस मानवीय व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं।
ये भी देखें: Viral Video: बांसुरी का जादू या कुछ और? संगीत सुनते ही थम गईं पेड़ों की पत्तियां! वायरल हुआ ये वीडियो
यहां देखिए वीडियो
Indian Army is the most moral army in the world!
Repost if you agree!
Please forgive the song!! There is nothing called Khuda, only BHAGWAN!#Varanasi #IndianArmy pic.twitter.com/2YWey0VsdA
— Nationalist Aadmi (@CommanMan777589) November 15, 2025
