भारतीय क्रिकेट के चार दिग्गज खिलाड़ी, जो खेल रहे हैं अपना अंतिम WTC

WTC 2025-27 का आगाज़

WTC: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टेस्ट श्रृंखला के साथ नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस नए WTC चक्र (2025-27) में कई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इस चक्र के दौरान कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने करियर का अंतिम WTC खेल सकते हैं।
इन खिलाड़ियों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जो इस चक्र के बाद संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं। आइए जानते हैं उन चार खिलाड़ियों के बारे में, जिनके लिए यह WTC चक्र अंतिम साबित हो सकता है।
अंतिम WTC खेल रहे ये 4 भारतीय खिलाड़ी
रविंद्र जडेजा
इस सूची में पहले स्थान पर हैं भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा। जडेजा वर्तमान में भारतीय टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का यह चक्र उनके लिए अंतिम हो सकता है।
इस चक्र के अंत तक उनकी उम्र 38 वर्ष हो जाएगी, और इस उम्र में वह अपने टेस्ट करियर को और आगे नहीं बढ़ाना चाहेंगे। उनकी फिटनेस और उम्र के कारण यह WTC उनके फैंस के लिए जडेजा को खेलते हुए देखने का आखिरी मौका हो सकता है। जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में 80 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3370 रन और 323 विकेट लिए हैं।
शार्दुल ठाकुर
इस सूची में अगला नाम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का है। शार्दुल भी वर्तमान में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और इंग्लैंड दौरे पर हैं। हालांकि, यह WTC उनके लिए भी अंतिम साबित हो सकता है।
उन्हें लंबे समय बाद टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह मैच में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं। इसके अलावा, बोर्ड अगले WTC चक्र में युवा खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर सकता है, जिससे शार्दुल को अगले चक्र में जगह नहीं मिल सकती।
जसप्रीत बुमराह
इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण नाम जसप्रीत बुमराह का है। बुमराह को वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन यह WTC चक्र उनके लिए भी अंतिम हो सकता है।
हाल ही में, बुमराह ने संन्यास के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने परिवार को अधिक समय देना चाहते हैं और उनके लिए परिवार का महत्व उनके करियर से अधिक है। इसके अलावा, वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण भी वह संन्यास लेने का विचार कर सकते हैं। बुमराह ने अपने करियर में 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 205 विकेट लिए हैं।
करुण नायर
इस सूची में अगला नाम करुण नायर का है। करुण का भी यह अंतिम WTC चक्र हो सकता है। उन्हें बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शामिल किया है, लेकिन उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है।
उनकी उम्र और प्रदर्शन के कारण उन्हें अगले WTC चक्र से बाहर किया जा सकता है। करुण वर्तमान में 33 वर्ष के हैं और अगले चक्र में 35-36 के हो जाएंगे। उन्होंने अपने करियर में 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 374 रन बनाए हैं।