भारतीय आर्मी में सेवा देने वाले 5 क्रिकेटर्स
भारतीय आर्मी में हैं ये 5 खिलाड़ी
भारत में क्रिकेटर्स को देवता के समान माना जाता है। हर खिलाड़ी अपने देश के लिए मैदान में पूरी मेहनत करता है। भले ही वे युद्ध के मैदान पर न हों, लेकिन दुश्मनों के खिलाफ देश की जीत में उनका योगदान महत्वपूर्ण होता है। कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ भारतीय आर्मी में सेवा देने का निर्णय लिया है। आइए जानते हैं उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में जो भारतीय आर्मी का हिस्सा हैं।
1. सचिन तेंदुलकर (ग्रुप कैप्टन)
इस सूची में पहले स्थान पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम है। वह भारतीय वायुसेना में मानद ग्रुप कैप्टन के रूप में सेवा दे रहे हैं। 2010 में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया था। सचिन पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें एयरफोर्स में सेवा का अवसर मिला।
2. महेंद्र सिंह धोनी (लेफ्टिनेंट कर्नल)
दूसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। वह भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं, जिसे उन्होंने 2011 में प्राप्त किया। धोनी एक क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी हैं और 2019 में जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ समय बिताया था। उन्होंने पैराशूट रेजिमेंट के साथ प्रशिक्षण भी लिया है।
3. कपिल देव (लेफ्टिनेट कर्नल)
तीसरे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का नाम है। वह भारत को विश्व कप जिताने वाले कप्तान रहे हैं और भारतीय सेना में लेफ्टिनेट कर्नल के पद पर तैनात हैं। 2008 में उन्होंने प्रादेशिक सेना में सेवा शुरू की थी और बाद में उन्हें कर्नल के पद से सम्मानित किया गया। कपिल देव पहले क्रिकेटर हैं जो मानद अधिकारी के रूप में भारतीय आर्मी में शामिल हुए।
