भारत सरकार का 2026 कैलेंडर: हर महीने की विशेष थीम
2026 का कैलेंडर जारी
कैलेंडर 2026
भारत सरकार ने 2026 के लिए एक नया कैलेंडर पेश किया है। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरगन ने इस कैलेंडर का अनावरण किया। इसमें हर महीने के लिए एक विशेष थीम निर्धारित की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी शामिल हैं।
मई का कैलेंडर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना की उपलब्धियां, रक्षा उत्पादन, आईएनएस विक्रांत और ब्रह्मोस के स्वदेशी निर्माण को दर्शाया गया है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता 2026
आत्मनिर्भरता से शुरू साल 2026
जनवरी की थीम आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और रक्षा आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है, जबकि फरवरी का विषय किसानों को समर्पित किया गया है। मार्च में नारी शक्ति और महिला नेतृत्व का उत्सव मनाया जाएगा। अप्रैल में नीतियों में पारदर्शिता और प्रक्रियाओं का सरलीकरण शामिल है, और जून का विषय स्वस्थ और समृद्ध भारत है।
हर महीने की विशेषताएँ
हर महीने के अलग रंग
जुलाई का विषय वंचितों के सम्मान और समावेश पर आधारित है। अगस्त में युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति, स्टार्टअप्स और स्किल इंडिया जैसे विषयों को शामिल किया गया है। सितंबर की थीम गति शक्ति और तेजी से विकास पर केंद्रित है। अक्टूबर में परंपरा और प्रगति का महाकुंभ मनाया जाएगा।
नवंबर में एकता और सम्मान के विषयों को शामिल किया गया है, जबकि दिसंबर में वैश्विक विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। हर महीने के कैलेंडर में एक बार कोड दिया गया है, जिसे स्कैन करके उस महीने से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं आया आपका नाम, घबराएं नहीं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अब हुआ आसान चुनाव आयोग ने दिए ये निर्देश
