भाजपा विधायक ने फडणवीस की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की

फडणवीस का गुणगान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक परिणय फुके ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका चरित्र भगवान राम के समान और बुद्धि भगवान कृष्ण जैसी है।
फुके ने विधान परिषद में यह बयान देते हुए कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और इसे एक अग्रणी राज्य बना दिया है। उन्होंने कहा, 'हम उनके भजन गाते हैं क्योंकि वह हमारे लिए भगवान के समान हैं। मुझे नहीं पता कि देवेंद्र फडणवीस भगवान हैं या नहीं, लेकिन वह एक दिव्य व्यक्ति हैं।'
फुके ने आगे कहा, 'फडणवीस का चरित्र भगवान श्री राम जैसा है, बुद्धि कृष्ण जैसी, महादेव जैसी सहनशीलता और विष को पचाने की क्षमता है। उनके पास सूर्य जैसा तेज और चंद्रमा जैसा शांत स्वभाव है।' उन्होंने भाजपा के नेताओं की ओर से फडणवीस की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।