भाजपा नेता की निजी तस्वीर साझा करने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज
बलिया जिले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार चौहान की निजी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि यह मामला सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। चौहान ने आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानें इस विवाद के पीछे की पूरी कहानी।
Jun 21, 2025, 13:49 IST
|

भाजपा नेता की तस्वीर पर विवाद
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
पुलिस के अनुसार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार चौहान की तस्वीर को फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ पोस्ट करने के लिए यह मामला दर्ज किया गया है।
चौहान की शिकायत पर शुक्रवार को शैलेश कुमार पांडेय नामक युवक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। रेवती थाने के प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि चौहान ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया है कि पांडेय ने दो दिन पहले फेसबुक पर उनकी निजी तस्वीर साझा करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।