बोनी कपूर और श्री देवी का रहस्यमय प्रेम कहानी

बॉलीवुड की दुनिया में कई रहस्यमय प्रेम कहानियाँ हैं, जिनमें से एक है बोनी कपूर और श्री देवी की। इस लेख में जानें कैसे बोनी कपूर और श्री देवी का रिश्ता शुरू हुआ, उनके बीच के अफेयर की कहानी और शादी के पीछे की सच्चाई। क्या श्री देवी ने बोनी कपूर को भाई कहकर राखी बांधी? इस दिलचस्प कहानी को जानने के लिए पढ़ें।
 | 
बोनी कपूर और श्री देवी का रहस्यमय प्रेम कहानी gyanhigyan

बॉलीवुड की अनकही दास्तान

बोनी कपूर और श्री देवी का रहस्यमय प्रेम कहानी


नई दिल्ली। माया नगरी मुंबई में बॉलीवुड एक रहस्यमयी दुनिया है। यहां के एक्ट्रेस और एक्टर के कई काले राज होते हैं। ऐसा ही एक राज बॉलीवुड डॉयरेक्टर बोनी कपूर का है। बोनी कपूर ने दो शादी की थी।


पहली शादी मोना कपूर और दूसरी श्री देवी से। क्या आपको पता है कि शादी से पहले बोनी कपूर को श्री देवी राखी बांधती थीं।


शादीशुदा मिथुन से अफेयर बोनी कपूर और श्री देवी ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की। हालांकि बोनी कपूर से पहले भी श्री देवी के जीवन में कई पुरुष रह चुके थे। जब श्री देवी हिट पर हिट फिल्म दे रही थी, तब वह शादीशुदा एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के करीब आ गई थीं। मिथुन के शादीशुदा होने के बाद श्री देवी ने अफेयर रखा। उन दिनों बोनी कपूर ने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए श्री देवी को साइन किया था।


भाई से हुईं प्रेग्नेंट मिस्टर इंडिया के सेट पर यह अफवाह उड़ने लगी कि दोनों के बीच चक्कर चल रहा है। मिथुन को जब यह बात पता चली तो वो नाराज हो गए। मिथुन को यकीन दिलाने के लिए श्री देवी बोनी कपूर को भाई कहने लगी और उन्हें राखी तक बांध दी। बाद में दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए। 2 जून 1996 को श्री देवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली। उस समय वह 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं। प्रेगनेंसी की वजह से बोनी कपूर को श्री देवी से आनन-फानन में शादी करना पड़ा। उन्होंने अपनी पत्नी मोना कपूर को इसके लिए छोड़ दिया।