बोनी कपूर और श्री देवी का रहस्यमय प्रेम कहानी
बॉलीवुड की अनकही दास्तान
नई दिल्ली। माया नगरी मुंबई में बॉलीवुड एक रहस्यमयी दुनिया है। यहां के एक्ट्रेस और एक्टर के कई काले राज होते हैं। ऐसा ही एक राज बॉलीवुड डॉयरेक्टर बोनी कपूर का है। बोनी कपूर ने दो बार शादी की थी।
पहली शादी मोना कपूर से और दूसरी श्री देवी से हुई। क्या आप जानते हैं कि शादी से पहले श्री देवी बोनी कपूर को राखी बांधती थीं?
शादीशुदा मिथुन से संबंध बोनी कपूर और श्री देवी ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की। हालांकि, बोनी कपूर से पहले श्री देवी के जीवन में कई पुरुष रह चुके थे। जब श्री देवी हिट फिल्मों की झड़ी लगा रही थीं, तब वह शादीशुदा एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के करीब आ गई थीं। मिथुन के शादीशुदा होने के बावजूद, श्री देवी ने उनके साथ अफेयर रखा। उस समय बोनी कपूर ने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए श्री देवी को साइन किया था।
भाई से प्रेग्नेंसी की अफवाह मिस्टर इंडिया के सेट पर यह अफवाह फैलने लगी कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। जब मिथुन को यह बात पता चली, तो वह नाराज हो गए। मिथुन को यकीन दिलाने के लिए, श्री देवी ने बोनी कपूर को भाई कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया और उन्हें राखी भी बांध दी। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। 2 जून 1996 को श्री देवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली, जबकि उस समय वह 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं। प्रेगनेंसी के कारण बोनी कपूर को श्री देवी से जल्दी शादी करनी पड़ी, जिसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी मोना कपूर को छोड़ दिया।
