बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म: 60 करोड़ के बजट में सिर्फ 60 हजार की कमाई
फिल्म का परिचय
बॉलीवुड में कई ऐसी फ़िल्में हैं जो बड़े बजट में बनीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। कई बार तो फ़िल्म में शामिल बड़े सितारे भी फ़िल्म की प्रतिष्ठा नहीं बचा पाए। अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के नाम फ्लॉप फ़िल्मों की लम्बी सूची है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी फिल्म है, जिसका बजट 45 करोड़ था और उसने 1 लाख रुपए भी नहीं कमाए?
फिल्म का नाम जानें
यह फिल्म है 'द लेडी किलर'। उम्मीदों के साथ रिलीज़ हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह असफल रही। इसके हीरो अर्जुन कपूर हैं, जो मशहूर निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं। भूमि पेडनेकर ने भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2023 में रिलीज़ हुई थी।
कमाई का हाल
इस क्राइम थ्रिलर को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म का बजट ₹45 करोड़ था, लेकिन इसकी कुल कमाई सिर्फ ₹60 हजार रही। कहा जा रहा है कि निर्माता को इस फिल्म से केवल 0.0001 प्रतिशत की कमाई हुई। इसका निर्देशन अजय बहल ने किया था और कहानी अजय ने पवन सोनी और मयंक तिवारी के साथ मिलकर लिखी थी।
टिकटों की बिक्री
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पहले दिन भारत में इस फिल्म के केवल 293 टिकट बिके थे। फिल्म की असफलता के कई कारण थे। ऐसा कहा जाता है कि किसी कारणवश इसका क्लाइमेक्स शूट नहीं हो पाया और इसे बिना क्लाइमेक्स के ही रिलीज़ कर दिया गया। दर्शकों को इसकी कहानी पसंद नहीं आई। इस फिल्म के केवल 12 शो आयोजित किए गए थे। निर्माताओं ने ओटीटी रिलीज़ को अधिक महत्व दिया, जिससे फिल्म को यह स्थिति मिली। पहले दिन इस फिल्म ने ₹38 हजार की कमाई की।
