बिहार में हॉस्टल मैनेजर के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन द्वारा हॉस्टल मैनेजर की भर्ती

हॉस्टल मैनेजर के पदों पर भर्ती Image Credit source: Freepik
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है। समय सीमा के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।
कितने पदों के लिए भर्ती?
इस भर्ती में कुल 91 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें 37 सामान्य (अनारक्षित), 9 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 14 अनुसूचित जाति (SC), 1 अनुसूचित जनजाति (ST), 16 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), 11 पिछड़ा वर्ग (OBC) और 3 पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
क्या है योग्यता?
उम्मीदवारों को बीएससी (आतिथ्य और होटल प्रशासन) में उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर ग्रेजुएट डिग्री के साथ होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
आयु की सीमा कितनी?
- इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।
अधिकतम आयु सीमा कितनी?
- अनारक्षित वर्ग (पुरुष) 37 वर्ष
- अनारक्षित महिला 40 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) 42 वर्ष
आवेदन के लिए फीस कितनी?
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों के लिए क्या सलाह?
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता और शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान से पढ़ें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ेंअमिताभ नेDUके इस काॅलेज से की है पढ़ाई, जानें कैसे मिलता है एडमिशन