बिहार में धार्मिक न्यास समागम का उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने किया दीप प्रज्ज्वलन

बिहार में आयोजित धार्मिक न्यास समागम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और साधु-संत शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया और धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया। जानें इस समागम के बारे में और क्या कुछ खास हुआ।
 | 
बिहार में धार्मिक न्यास समागम का उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने किया दीप प्रज्ज्वलन

धार्मिक न्यास समागम का आयोजन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र के बापू सभागार में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी साधु-संतों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन किया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित पौधा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।


 


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री हरी सहनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष डॉ० रणवीर नंदन, राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य श्री सायन कुणाल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, साधु-संत, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।