बिहार में एक साल के बच्चे ने कोबरा सांप को काटकर किया बेहोश

बिहार के बेतिया में एक साल के बच्चे ने एक जहरीले कोबरा सांप को काटकर उसे मार डाला। यह घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने घर में खेल रहा था। सांप की मौत के बाद बच्चा बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे में जहर के कोई लक्षण नहीं हैं। जानें इस अनोखी घटना के बारे में और क्या हुआ बाद में।
 | 
बिहार में एक साल के बच्चे ने कोबरा सांप को काटकर किया बेहोश

बेतिया में अनोखी घटना


बेतिया। जहरीले कोबरा सांप को देखकर कई लोग डर जाते हैं, लेकिन बिहार के बेतिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साल का बच्चा ने कोबरा सांप को दांत से काट दिया, जिससे सांप की तुरंत मौत हो गई। घटना के कुछ घंटों बाद बच्चा भी बेहोश हो गया।


यह घटना पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव में हुई। बच्चे को बेहोशी की स्थिति में मझौलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया।


जानकारी के अनुसार, सुनील साह का एक साल का बेटा गोविंदा शुक्रवार दोपहर को अपने घर में खेल रहा था। दादी मातेश्वरी देवी ने बताया कि इसी दौरान घर में दो फीट लंबा कोबरा सांप आ गया। मासूम ने इसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और दांत से काट दिया। इसके तुरंत बाद कोबरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे ने काटने के बाद सांप को दो टुकड़ों में भी काट दिया।


बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने कहा कि बच्चे में जहर के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिवार वाले घबरा गए हैं, वहीं बच्चे द्वारा सांप को काटने पर लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं।