बिहार बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस परीक्षा 2026: जानें पेपर पैटर्न और तैयारी के टिप्स
बिहार बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस परीक्षा का विवरण
परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस मॉडल पेपर 2026: बिहार बोर्ड द्वारा जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार, 12वीं पॉलिटिकल साइंस का पेपर 3 फरवरी को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। पॉलिटिकल साइंस आर्ट्स स्ट्रीम के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। आइए जानते हैं कि परीक्षा का पैटर्न क्या होगा और कुल कितने नंबरों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस का पेपर 100 नंबरों का होगा और इसकी अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी। परीक्षा में दो सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर छात्रों को OMR शीट पर देने होंगे। बोर्ड परीक्षा के बाद प्रोविजनल और फाइनल आंसर-की भी जारी करता है।
बिहार बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस परीक्षा 2026: प्रश्नों का वितरण
सेक्शन ए में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे, प्रत्येक 1 नंबर का। वहीं, सेक्शन बी में 30 लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे, जिनमें से 15 के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न 2-2 नंबर के होंगे। इसके अलावा, 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी होंगे, जो 5-5 नंबर के होंगे, और छात्रों को इनमें से 4 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस मॉडल पेपर 2026: सेक्शन ए में प्रश्नों का स्वरूप

बिहार बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस परीक्षा 2026: तैयारी के सुझाव
छात्रों को पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने चाहिए और महत्वपूर्ण प्रश्नों के नोट्स तैयार करने चाहिए। नोट्स को चैप्टर के अनुसार व्यवस्थित करें और नियमित रूप से रिवीजन का कार्यक्रम बनाएं। NCERT किताबों से तैयारी करना भी फायदेमंद होगा।
बिहार बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस मॉडल पेपर 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके छात्र 12वीं पॉलिटिकल साइंस का मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – बिहार बोर्ड 12वीं इकोनॉमिक्स पेपर की तैयारी कैसे करें? जानें टिप्स
