बिहार की नई कैबिनेट: नीतीश कुमार के मंत्रियों की शैक्षिक पृष्ठभूमि
बिहार में नई सरकार का गठन
बिहार में नई सरकार ने लिया आकार Image Credit source: Media House
बिहार कैबिनेट शिक्षा: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिससे कुल 27 सदस्यीय कैबिनेट का गठन हुआ है।
आइए जानते हैं कि नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कहां से की है और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की शैक्षिक योग्यता क्या है।
नीतीश कुमार की इंजीनियरिंग की डिग्री
नीतीश कुमार ने किस ब्रांच से की है इंजीनियरिंग?
नीतीश कुमार, जिन्होंने बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, का शैक्षणिक बैकग्राउंड इंजीनियरिंग का है। उन्हें मुन्ना के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 1972 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से प्राप्त की।
कैबिनेट के अन्य मंत्रियों की शैक्षिक योग्यता
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की डिग्री
नीतीश कुमार की नई सरकार में बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने हैं। सम्राट चौधरी पर चुनाव में 10वीं फेल होने का आरोप लगा था, जबकि उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता पीएफसी कामराज यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (मानद) बताई है। विजय सिन्हा ने सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।
विजय चौधरी: सरायरंजन से विधायक विजय चौधरी ने पटना यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
श्रवण कुमार: नालंदा से विधायक श्रवण कुमार 12वीं पास हैं।
मंगल पांडेय: सिवान से विधायक मंगल पांडेय ने राजस्थान के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन एजुकेशन से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
अरुण शंकर प्रसाद: खजौली विधानसभा से निर्वाचित अरुण शंकर प्रसाद ने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से मास्टर किया है।
सुरेंद्र मेहता: बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता 12वीं पास हैं।
नारायण प्रसाद: नौतन से विधायक नारायण प्रसाद 10वीं पास हैं।
लखेंद्र रोशन: पातेपुर से विधायक लखेंद्र रोशन ग्रेजुएट हैं।
अशोक चौधरी: अशोक चौधरी ने पटना विश्वविद्यालय से एमए और मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।
दिलीप कुमार जायसवाल: MLC दिलीप कुमार जायसवाल पीएचडी हैं।
संतोष सुमन: संतोष कुमार सुमन ने मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है।
नितिन नबीन: बांकीपुर से विधायक नीतिन नबीन 12वीं पास हैं।
दीपक प्रकाश: नीतीश कुमार कैबिनेट में दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े मंत्री बने हैं। वह इंजीनियर हैं।
रामकृपाल यादव: दानापुर से विधायक रामकृपाल यादव ग्रेजुएट हैं।
बिजेन्द्र प्रसाद यादव: बिजेंद्र प्रसाद यादव 12वीं पास हैं।
श्रेयसी सिंह: जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह ने डीयू के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन और मानव रचना इंटरनेशनल से MBA किया है।
संजय कुमार सिंह: महुआ से विधायक संजय कुमार सिंह ने ग्रेजुएशन किया है।
संजय कुमार सिंह टाइगर: आरा से विधायक संजय कुमार सिंह टाइगर ने माइन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।
लेशी सिंह: धमदाहा विधायक लेशी सिंह 12वीं पास हैं।
सुनील कुमार: भाेरे विधायक सुनील कुमार 1984 में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
रमा निषाद: महिला कोटे से मंत्री बनी रमा निषाद 12वीं पास हैं।
जमा खान: जमा खान 12वीं पास हैं।
मदन सहनी: मदन सहनी ने कुंवर सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
