बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो हुआ वायरल
भावुक विदाई का अनोखा पल
वायरल वीडियो: महाराष्ट्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक और खुश कर दिया है। दरअसल, एक बस ड्राइवर, जो वर्षों तक स्टीयरिंग थामे हजारों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाते रहे, को उनके सहकर्मियों ने एक यादगार विदाई दी। इस पल को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि दोस्ती ऐसी होनी चाहिए।
‘शोले’ की याद दिलाने वाला दृश्य
रिटायरमेंट का पल अक्सर भावुक होता है, लेकिन महाराष्ट्र राज्य परिवहन के इस डिपो में दृश्य कुछ खास था। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग कर्मचारी अपने रिटायर हो रहे साथी को कंधे पर बैठाकर पूरे डिपो में घुमा रहा है। यह दृश्य फिल्म ‘शोले’ के उस प्रसिद्ध सीन की याद दिलाता है, जहां धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन दोस्ती का जश्न मनाते हैं।
नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं
लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नौकरी खत्म हो सकती है, पर दोस्ती कभी नहीं।' दूसरे ने कहा, 'काका की मुस्कान ने दिन बना दिया।' एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'सालों की मेहनत, मीलों की यादें।'
वीडियो देखें
View this post on Instagram

(@__ved_46__)