बड़ी दूधी घास के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ
बड़ी दूधी घास के फायदे
बड़ी दूधी घास, जिसे वैज्ञानिक रूप से यूफोरबिया हिर्टा कहा जाता है, एक अनमोल प्राकृतिक उपहार है। इसे कई लोग साधारण घास समझते हैं, लेकिन इसके औषधीय गुणों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह पौधा भारत में आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा में सदियों से उपयोग किया जा रहा है। यह खांसी, दमा, पेट की समस्याओं और मलेरिया जैसी बीमारियों में सहायक होता है।
अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, इसमें फ्लैवोनोइड्स जैसे अफ्जेलिन, क्वेर्सिट्रिन, मायरिसिट्रिन, रुटिन और क्वेर्सिटिन होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें टैनिक एसिड, ट्राइटरपीनॉइड्स, शिंकिमिक एसिड, अल्केन और पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो सूजन कम करने और बैक्टीरिया तथा फंगस से लड़ने में मदद करते हैं।
बड़ी दूधी घास के स्वास्थ्य लाभ
1. डायबिटीज: इसे आयुर्वेद में दुग्धिका या शीता के नाम से जाना जाता है। यह इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
2. अस्थमा: इसका काढ़ा पीने से फेफड़ों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होती है।
3. त्वचा: कील-मुंहासे और खुजली जैसी समस्याओं में इसके पत्तों का पेस्ट लाभकारी होता है।
4. पाचन: दस्त और पेट दर्द में इसके काढ़े का सेवन फायदेमंद होता है।
5. महिलाओं के लिए: यह स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए लाभकारी है और मासिक धर्म के अनियमित होने में मदद करता है।
6. आंख-कान: नेत्र रोगों में इसके रस का उपयोग राहत देता है।
