बच्चे की धमकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया, नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वायरल वीडियो: हाल ही में एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपने शिक्षक को धमकी देते हुए नजर आ रहा है, जिससे इंटरनेट पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह वीडियो बिहार के एक स्कूल का बताया जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह नया है या पुराना।
यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल @gharkekalesh द्वारा साझा किया गया है और यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक नन्हा छात्र क्लास के दरवाजे पर खड़ा होकर अपने शिक्षक पर चिल्ला रहा है। वह गुस्से में कहता है, तूर देब…तोर स्कूलिये तूर देब (मैं तुम्हारा स्कूल तोड़ दूंगा). बच्चे की इस धमकी ने सभी को चौंका दिया है।
शिक्षक की प्रतिक्रिया
जब शिक्षक उसे शांत करने की कोशिश करते हैं और कहते हैं, 'अरे तूरना मत, पकड़ के लाओ तो इसको', तो बच्चा और भी आक्रामक हो जाता है। वह अपनी आंखें तरेरते हुए फिर से वही धमकी देता है। जब एक छात्रा उसे पकड़कर मास्टर जी के पास लाती है, तब असल वजह सामने आती है। शिक्षक कहते हैं, तुमको पढ़ने के लिए कहते हैं, तो तुम खिसियाते हो? लेकिन छोटे 'डॉन' का गुस्सा तो सातवें आसमान पर था।
नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। कई लोग इसे मजेदार मानते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये बच्चा बड़ा होकर पक्का नेता बनेगा।' वहीं, कुछ इसे गंभीर मुद्दा मानते हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'यह न तो प्यारा है और न ही मासूम। बच्चे को सही परवरिश की जरूरत है।' एक अन्य ने कहा, 'आजकल बच्चों में शिक्षकों का डर खत्म होता जा रहा है, जो चिंता का विषय है।'
वीडियो देखें
Wholesome Kalesh b/w Student and Teacher (When the teacher asked the kid to study, he replied, “i will break your school!” and the whole class burst out laughing) pic.twitter.com/iJBhvibY8l
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 29, 2026
