बकरीद 2026: त्योहार की विशेषताएँ और शुभकामनाएँ
बकरीद का महत्व
बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व मुख्य रूप से कुर्बानी और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, अल्लाह ने पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की परीक्षा लेने के लिए उनसे उनकी सबसे प्रिय वस्तु की कुर्बानी मांगी। इब्राहिम साहब ने अपने इकलौते बेटे हजरत इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए। जब वे अपने बेटे की गर्दन पर छुरी चलाने वाले थे, तभी अल्लाह के आदेश से वहां एक दुंबा आ गया और उसके स्थान पर उसकी कुर्बानी हो गई। इसी निस्वार्थ समर्पण की याद में बकरीद मनाई जाती है। इस वर्ष बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हैं। यदि आप भी अपने प्रियजनों को बकरीद की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां कुछ विशेष संदेश और शायरी साझा की जा रही है।
बकरीद की शुभकामनाएँ 2026
1. चांद से रोशन हो हर राह आपकी,
हर दुआ कबूल हो आपकी,
ईद-उल-अजहा लाए खुशियां बेहिसाब,
बस यही दुआ है हमारी।
बकरीद मुबारक!
2. ना कोई गम हो, ना कोई परेशानी,
हर दिन आए खुशियों की रवानी,
अल्लाह से बस यही है दुआ,
ईद-उल-अजहा लाए आपकी जिंदगी में नई कहानी।
बकरीद मुबारक!
3. सज गई हैं खुशियों की महफिल,
हर तरफ फैली है प्यार की मंजिल,
कुबूल हो आपकी हर कुर्बानी,
ईद मुबारक कहता है ये दिल।
बकरीद मुबारक!
4. हर ख्वाहिश हो मंजूर आपकी,
हर दुआ हो कबूल आपकी,
ईद का ये प्यारा त्योहार
लाए खुशियां जिंदगी में आपकी।
बकरीद मुबारक!
5. चांद की रोशनी से नूर मिले आपको,
हर दुआ में मंजिल मिले आपको,
कभी ना दूर हो खुशियां आपके घर से,
ईद-उल-अजहा की ढेरों मुबारकबाद आपको।
बकरीद मुबारक!
