फरीदाबाद में बाबा बागेश्वर की सनातन एकता पदयात्रा का भव्य आयोजन
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का आगाज़
बाबा बागेश्वर पदयात्राImage Credit source: Media House
Baba Bageshwar Padyatra: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शनिवार को अपने दूसरे दिन फरीदाबाद पहुंची। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर 10 दिनों तक चलेगी और 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में समाप्त होगी। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है, भक्तों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हजारों श्रद्धालु इस एकता के संदेश में शामिल हो रहे हैं।
दशहरा मैदान में भव्य सत्संग
जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर को यह पदयात्रा फरीदाबाद के बायोटेक कॉलेज से शुरू होकर एनआईटी फरीदाबाद के दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां बाबा बागेश्वर का रात्रि विश्राम होगा और एक भव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। दशहरा मैदान भक्ति के रंगों में रंग जाएगा, जहां भजन संध्या और हनुमान कथा का आयोजन होगा।
फरीदाबाद में श्रद्धा का उत्सव
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा को लेकर फरीदाबाद में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सुबह से ही सड़कों पर जय श्रीराम और जय बागेश्वर धाम के नारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु हाथों में भगवा झंडे लिए बाबा की झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने भी यात्रा के स्वागत के लिए जलपान और भंडारे की व्यवस्था की है।
बाबा बागेश्वर का संदेश
बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने इस पदयात्रा की शुरुआत 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से की थी। उनका उद्देश्य समाज में जातिवाद का अंत, सनातन धर्म की एकता, और हिंदू राष्ट्र की स्थापना का संदेश देना है। बाबा का कहना है कि सनातन धर्म सभी के लिए मार्गदर्शक है। वे इस यात्रा के दौरान सत्संग और प्रवचन के माध्यम से समाज को एकजुट होने का संदेश दे रहे हैं।
पदयात्रा का कार्यक्रम
सनातन एकता पदयात्रा का पूरा कार्यक्रम (7 से 16 नवंबर तक):
- 7 नवंबर: दिल्ली के छतरपुर मंदिर से जीरखोद मंदिर, दिल्ली
- 8 नवंबर: फरीदाबाद बायोटेक कॉलेज से दशहरा मैदान, NIT फरीदाबाद
- 9 नवंबर: बल्लभगढ़ मंडी से सीकरी (डॉ. एच.एन. अग्रवाल धर्मशाला + ध्रुव गार्डन)
- 10 नवंबर: पृथला (बाघोला अडानी पेट्रोल पंप) से पलवल गर्वमेंट हाई स्कूल
- 11 नवंबर: पलवल शुगर मिल से मीठा गांव (प्रधान जी की भूमि)
- 12 नवंबर: होडल मंडी से वनचारी (JBM)
- 13 नवंबर: कोट-1 बॉर्डर (सेल्स टैक्स) से कोसी मंडी
- 14 नवंबर: वेकमेट इंडिया कंपनी से गुप्ता टेंट एंड छाता बिलौठी
- 15 नवंबर: यादव हरियाणा ढाबा से जैत के राधा गोविंद मंदिर
- 16 नवंबर: छठीकरा चार धाम से वृंदावन श्री बांके बिहारी मंदिर (समापन)
