प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, अचानक बन गया दूल्हा

एक अनोखी प्रेम कहानी में, एक प्रेमी आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, लेकिन सुबह होते-होते वह दूल्हा बन गया। इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए कैसे एक साधारण मुलाकात ने एक शादी का रूप ले लिया और लोगों की प्रतिक्रियाएं क्या रही।
 | 
प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, अचानक बन गया दूल्हा

एक अनोखी प्रेम कहानी


कभी-कभी प्यार का जुनून इतना बढ़ जाता है कि लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। कभी कोई शादी से भागता है, तो कोई भागकर शादी कर लेता है। सोशल मीडिया पर ऐसे अजीबोगरीब घटनाओं के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।


हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचता है। लेकिन सुबह होते-होते उसके साथ कुछ ऐसा घटित होता है, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।


सुबह होते-होते प्रेमी बन गया दूल्हा
वीडियो में एक युवक रात के समय अपनी प्रेमिका के घर में चुपके से प्रवेश करता है। लेकिन अचानक लड़की के परिवार वाले जाग जाते हैं और उसे पकड़ लेते हैं। इस तरह उसकी रोमांटिक मुलाकात का सपना चूर हो जाता है।


सुबह होते-होते यह घटना पूरे गांव में फैल जाती है। इसके बाद लड़की के रिश्तेदारों ने पंचायत बुलाई और फैसला किया कि दोनों की तुरंत शादी कराई जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की लड़के के माथे पर तिलक करती है और लड़का उसकी मांग में सिंदूर भरता है। लेकिन दूल्हे के चेहरे पर खुशी के बजाय सदमा और हैरानी साफ नजर आ रही थी।


‘जहां भी रहूंगा, अपने साथ रखूंगा’
कई लोगों ने मजाक में लिखा कि लड़के का इरादा सिर्फ मिलने का था, शादी का नहीं। इंस्टाग्राम यूजर रणजीत सिंह (@ranjeet__singh_60) ने इस वीडियो को साझा किया है, जिसे अब तक 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।


‘बड़ा फास्ट प्रोसेस है शादी का’
एक अन्य वीडियो में लड़का कहता है कि भले ही उसका परिवार इस रिश्ते को न माने, लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ रहेगा। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सब आधी रात को घर में घुसने का नतीजा है।’