प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत, जिन्होंने आमिर खान की फिल्मों 'लगान' और 'गजनी' में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं, का निधन हो गया। 74 वर्ष की आयु में कैंसर से जूझते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके सह-कलाकार यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की। रावत ने 'महाभारत' में अश्वत्थामा की भूमिका से भी पहचान बनाई थी। उनके योगदान को याद किया जा रहा है।
 | 
gyanhigyan

प्रदीप रावत का निधन

मुंबई, चार अगस्त: अभिनेता आमिर खान की चर्चित फिल्मों ‘लगान’ और ‘गजनी’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाने वाले प्रदीप रावत का निधन मंगलवार को हो गया। उनकी उम्र 74 वर्ष थी और वह लंबे समय से कैंसर से लड़ाई कर रहे थे। रावत के सह-कलाकार यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की खबर साझा की।


शर्मा ने लिखा, ‘‘प्रदीप रावत, गजनी के हमारे देवा और लगान के कलाकार को श्रद्धांजलि।’’ रावत ने टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। रावत ने टीवी धारावाहिक ‘तहकीकात’, ‘चंद्रकांता’ और ‘युग’ के साथ-साथ ‘मेरी जंग’, ‘सरफरोश’, ‘द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।