प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले रोचक सामान्य ज्ञान के सवाल

प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण सवाल

प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों की संख्या अधिक होती है। जब आप नौकरी के लिए परीक्षा देते हैं, तो आपके विषय के अलावा जीके के सवाल भी पूछे जाते हैं। यह माना जाता है कि मजबूत सामान्य ज्ञान वाले उम्मीदवार परीक्षा में सफल होते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे सवाल जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।
सवाल: भारत का पहला विधि विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित हुआ?
जवाब: चेन्नई में।
सवाल: मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल कौन सा है?
जवाब: विशाल स्नानघर।
सवाल: सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है?
जवाब: गोविन्द सागर।
सवाल: सांझी पूजन किसके द्वारा किया जाता है?
जवाब: कुँवारी कन्याओं द्वारा।
सवाल: सांगपो नदी भारत में किस राज्य से प्रवेश करती है?
जवाब: अरुणाचल प्रदेश।
सवाल: ऋग्वेद में परिवार के लिए कौन सा शब्द प्रयोग किया गया है?
जवाब: कुल।
सवाल: ऐसा कौन सा जानवर है जो कभी जम्हाई नहीं लेता?
जवाब: जिराफ।
सवाल: रवांडा की राजधानी क्या है?
जवाब: किगाली।
सवाल: वह क्या है जो पंख नहीं पर उड़ती है, हाथ नहीं पर लड़ती है?
जवाब: पतंग।
सवाल: मीठे पानी का सबसे बड़ा जलाशय क्या है?
जवाब: ग्लेशियर।
सवाल: स्टेनलेस स्टील किसकी मिश्रधातु है?
जवाब: क्रोमियम और आयरन।
सवाल: चांद पर दूसरा कदम किसने रखा?
जवाब: नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला और दूसरा दोनों कदम रखा।
सवाल: दुनिया में इंद्रधनुष को सबसे अच्छे से कहाँ से देखा जा सकता है?
जवाब: हवाई, जो कि यूएस का एक राज्य है।
सवाल: जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
जवाब: टोक्यो।
सवाल: अगर एक दीवार को बनाने में आठ पुरुष दो दिन का समय लेते हैं, तो उसी दीवार को बनाने में चार लोगों को कितना समय लगेगा?
जवाब: कोई समय नहीं लगेगा क्योंकि वह दीवार पहले ही तैयार हो चुकी है।
सवाल: क्या एक मिनट में 61 सेकेंड हो सकते हैं?
जवाब: जी हां, हर साल में दो मिनट ऐसे होते हैं जिसमें हर मिनट में 61 सेकेंड होते हैं।
सवाल: चाय पीने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
जवाब: चाय पीने के बाद पानी पीने से पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है और दांतों में पायरिया होने की संभावना होती है।
सवाल: खाने की ऐसी कौन सी चीज है जो कभी खराब नहीं होती?
जवाब: शहद कभी खराब नहीं होता।
सवाल: दुनिया के किस देश में कुत्तों को पालना कानूनन अपराध है?
जवाब: आइसलैंड।
सवाल: विश्व में ऐसे कौन से देश हैं जहाँ आप कोका-कोला नहीं खरीद सकते?
जवाब: उत्तर कोरिया और क्यूबा।
सवाल: पासवर्ड को हिंदी में क्या कहा जाता है?
जवाब: पासवर्ड को हिंदी में कूट कहते हैं।
सवाल: वह कौन सा देश है जहाँ मच्छर नहीं पाए जाते?
जवाब: फ्रांस।
सवाल: दुनिया की सबसे लंबी घास कौन सी है?
जवाब: बांस।
सवाल: किस जानवर के दिल की धड़कन कुछ दूरी से सुनी जा सकती है?
जवाब: ब्लू व्हेल।
सवाल: दुनिया का सबसे महंगा पनीर किस जानवर के दूध से बनाया जाता है?
जवाब: प्यूल चीज, जो 60 प्रतिशत बाल्कन गधी और 40 प्रतिशत बकरी के दूध से बनता है। इसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है।