पीलीभीत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई
पीलीभीत में अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम
पीलीभीत: जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 36 अपराधियों और गोकशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के मार्गदर्शन में की गई है। जानकारी के अनुसार, ये सभी अपराधी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय थे और इनके खिलाफ गौकशी, लूट, छिनैती, डकैती जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी के निर्देश पर अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने इन अपराधियों की पहचान कर एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे जिले में अपराध पर नियंत्रण पाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा सके। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिन 36 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनकी गतिविधियों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
थाना पुलिस करेगी हिस्ट्रीशीट अपराधियों की निगरानी,
जिले के संबंधित थाना प्रभारियों को एसपी ने निर्देश दिए हैं कि इन अपराधियों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
गौकशी, लूट समेत अन्य अपराधों में शामिल अपराधियों पर कार्रवाई,
पुलिस ने गौकशी, लूट, छिनैती, डकैती जैसे गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की है। एसपी का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पीलीभीत जिले के कई थाना क्षेत्रों में 36 हिस्ट्रीशीट अपराधियों पर पुलिस की नजर अब और अधिक सख्त हो गई है।
