पीएम मोदी ने छपरा में कांग्रेस पर किया तीखा हमला, चन्नी के बयान को किया याद
प्रधानमंत्री मोदी का बयान छपरा में कांग्रेस के खिलाफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बिहार के छपरा में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा हमला करते हुए उनके तीन साल पुराने बयान को याद दिलाया। पीएम ने कहा कि चन्नी ने कहा था कि बिहार के लोग उनके राज्य में नहीं आ सकते। उस समय मंच पर गांधी परिवार की एक सदस्य भी मौजूद थीं, जो इस पर ताली बजा रही थीं।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसे अपशब्द कहे, कांग्रेस ने उन्हीं को चुनाव प्रचार में शामिल किया है। बिना नाम लिए उन्होंने चन्नी और प्रियंका गांधी पर भी कटाक्ष किया, यह कहते हुए कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा विभाजन और नफरत फैलाने की रही है, लेकिन अब जनता इस सोच को समझ चुकी है।
कांग्रेस की प्रचारकों की सूची में चन्नी का नाम
कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए जिन स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें केवल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का नाम शामिल है। यह नाम सूची में 16वें स्थान पर है, और पीएम ने बिना नाम लिए ही उन पर और कांग्रेस पर निशाना साधा है।
पंजाब कांग्रेस का पलटवार
इस मामले पर पंजाब कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी। पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान किसी भी यूपी या बिहार के व्यक्ति को पंजाब से नहीं निकाला गया। वहीं, मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब 18000 से अधिक पंजाबियों की जमीनें छिनी गई थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 3000 से ज्यादा पंजाबियों की जमीनें छिनी थीं, जिस पर प्रकाश सिंह बादल और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने भी सवाल उठाए थे.
