पिता की मृत्यु के बाद बेटे को लोन के बारे में मिली चौंकाने वाली जानकारी
पिता की मौत के बाद का संकट
पिता के निधन के बाद उनके लिए लिए गए लोन के बारे में जानकारी मिलने पर एक युवक ने रेडिट पर अपनी चिंता साझा की। उसने बताया कि हार्ट अटैक से पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी माँ के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गया था।
वे अपने पिता का बैंक खाता बंद कराने गए थे, लेकिन वहां उन्हें लोन के बारे में पता चला। युवक ने कहा कि उनके पिता पर 10.6 लाख रुपये का बकाया था, जबकि लोन की कुल राशि 18.5 लाख रुपये थी।
युवक ने लिखा कि उनके पिता का निधन लगभग दो हफ्ते पहले हुआ था। वह और उसकी माँ दो दिन पहले SBI में गए थे, जहां उन्हें बताया गया कि उनके पिता ने एक पर्सनल लोन लिया था। युवक ने बताया कि वह परिवार का एकमात्र कानूनी वारिस है, लेकिन ₹36,000 की EMI उसकी सैलरी का लगभग 90 प्रतिशत है। यह उसके लिए चुकाना संभव नहीं है। युवक ने यह भी कहा कि बैंक के कर्मचारी ने उसे बताया कि लोन का बीमा नहीं हुआ है और उसे ही यह चुकाना होगा।
