पाकिस्तान ने महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की
महिला टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान ने फातिमा सना के नेतृत्व में इंग्लैंड और वेल्स में अगले महीने होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में पांच खिलाड़ी हैं जो पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेंगी। चयनकर्ताओं ने शनिवार को टीम की घोषणा की।
यह टीम विश्व कप से पहले आयरलैंड में होने वाली त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी भाग लेगी, जिसमें वेस्टइंडीज तीसरी टीम होगी। एमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीं शमीम, साइरा जबीन और तस्मिया रुबाब पहली बार महिला टी20 विश्व कप में खेलने जा रही हैं। पाकिस्तान अपना विश्व कप अभियान 14 जून को बर्मिंघम में भारत के खिलाफ शुरू करेगा।
पाकिस्तान महिला टीम
फातिमा सना, आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी, नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीं शमीम, सादिया इकबाल, साइरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मैच
पाकिस्तान बनाम भारत, 14 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम।
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, 17 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, 20 जून, हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 23 जून, हेडिंग्ले, लीड्स।
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, 27 जून, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल।
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम
इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। इस टीम में महिला प्रीमियर लीग की कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा को भी वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग लेंगी।
