पाकिस्तान की वायरल लड़कियों की कहानी: कहां हैं दानानीर और आयशा?
पाकिस्तान में वायरल वीडियो
पाकिस्तान: आजकल रील्स देखना लोगों की पसंद बन गया है, और जब भी वे अपने फोन उठाते हैं, सबसे पहले इंस्टाग्राम पर रील्स देखने लगते हैं। आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, और जब पाकिस्तान में कोई वीडियो चर्चा का विषय बनता है, तो भारत में भी उसका मजाक उड़ाया जाता है। आइए जानते हैं कि वो दो लड़कियां, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था, आखिर कहां गायब हो गईं।
“ये हमारी पॉवरी हो रही है”
कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की पार्टी के दौरान एक डायलॉग बोलती है, जो तेजी से ट्रेंड करने लगा। इस वीडियो में लड़कियां एक कार के पास सड़क पर डांस कर रही थीं।
नीर सेल्फी लेते हुए कहती हैं, ‘ये हमारी कार है और ये हम हैं और ये हमारी Pawri है।’ इस पर भारतीय यूजर्स ने मजेदार मीम्स बनाना शुरू कर दिया।
जानें कौन हैं ये पाकिस्तानी गर्ल?
19 साल की दानानीर मोबिन, जिसे गीना भी कहा जाता है, पाकिस्तान की एक प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके ‘हमारी पावरी हो रही है’ वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, और इसे कई स्पूफ और मीम्स में बदला गया है।
उनकी लोकप्रियता ने उन्हें रातोंरात प्रसिद्ध बना दिया, और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 5 लाख से अधिक हो गई।
“मेरा दिल ये पुकारे आजा”
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो किसी भी आम व्यक्ति को रातोंरात स्टार बना सकता है। हाल ही में लता मंगेशकर के गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर एक पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस लड़की का नाम आयशा है।
आयशा ने एक शादी समारोह में डांस किया, और सभी ने उसकी तारीफ की। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयशा टिक टॉक पर काफी सक्रिय हैं और अपने वीडियो साझा करती रहती हैं।
कहां गायब हुई ये पाक हसीना
ये दोनों लड़कियां पाकिस्तान से लेकर भारत तक वायरल हो गईं। इनका डांस न केवल पाकिस्तान में, बल्कि भारत में भी चर्चा का विषय बना। जब लोगों को पता चला कि ये पाकिस्तान से हैं, तब भी उनके प्रति प्यार कम नहीं हुआ। आयशा और दानानीर दोनों ही सोशल मीडिया और टिक-टॉक पर सक्रिय हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं।
इसके अलावा, आयशा कुछ पाकिस्तानी ब्रांड्स के लिए भी काम करती हैं, जिनके उत्पादों को वह अपने वीडियो में दिखाती हैं।
