पति-पत्नी के रिश्ते में अविश्वास: बेंगलुरु की महिला ने पति को पुलिस के हवाले किया
पति ने पत्नी को लॉज में बुलाया
बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में कार्यरत एक महिला को उसके पति ने घूमने के बहाने कुन्नूर ले जाकर एक लॉज में कमरा बुक कराया। वहां एक ऐसा वाकया हुआ, जिस पर विश्वास करना कठिन है।
पति-पत्नी के रिश्ते में दरार
चेन्नई. भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है, लेकिन जब अविश्वास की भावना पनपने लगती है, तो परिवार में दरार आना तय है। कई बार यह स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि जीवन नरक से भी बदतर लगने लगता है। हाल ही में चेन्नई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पति के कहने पर पत्नी उसके साथ घूमने गई और लॉज में एक अजीब घटना घटित हुई। इस मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
एक 28 वर्षीय आईटी पेशेवर महिला ने मंगलवार रात अपने पति को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। महिला ने शिकायत में कहा कि उसका पति उसे धमकी दे रहा था कि वह उसकी नग्न तस्वीरें, जो उसने चोरी-छिपे ली थीं, सोशल मीडिया पर डाल देगा। महिला और उसके पति की शादी 2023 में हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद पति ने शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी थी, जिसके कारण महिला जुलाई 2024 में अपने मायके बेंगलुरु लौट गई।
लॉज में हुई घटना
जब आरोपी को यह पता चला कि उसकी पत्नी तलाक की अर्जी देने की योजना बना रही है, तो उसने माफी मांगने और मिलने का अनुरोध किया। दो महीने पहले वह बेंगलुरु गया और पत्नी से माफी मांगते हुए दोबारा शराब न पीने का वादा किया। उसने पत्नी को बाइक से कुन्नूर घुमाने भी ले गया, जहां दोनों ने एक लॉज में ठहरने का निर्णय लिया। वहां उसने चुपके से महिला की अश्लील तस्वीरें खींच लीं।
मारपीट और धमकी का सिलसिला
घर लौटने के बाद पति ने फिर से पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात की, तो पति ने उसे धमकी दी कि वह उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर डाल देगा और परिवार वालों को भेज देगा। इसके बाद महिला ने चतुराई से आरोपी को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और खुद बाहर जाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। वानागारम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
