नेपाल में भारतीय पर्यटक की गुटखा थूकने पर स्थानीय ने सिखाया सफाई का पाठ
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वायरल वीडियो: एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, ने सिविक सेंस और पर्यटकों के व्यवहार पर नई बहस को जन्म दिया है। नेपाल में एक स्थानीय व्यक्ति ने सड़क पर गुटखा थूकने वाले भारतीय पर्यटक को न केवल फटकारा, बल्कि उन्हें सड़क की सफाई करने के लिए भी मजबूर किया।
इस वायरल वीडियो में एक भारतीय समूह कार से नेपाल की यात्रा कर रहा था। इसी दौरान, किसी ने चलती गाड़ी से सड़क पर गुटखा थूक दिया। यह देखकर एक नेपाली युवक का गुस्सा भड़क गया। उसने तुरंत गाड़ी रुकवाई और पर्यटकों को उनकी गलती का एहसास कराया।
पर्यटकों को सफाई का पाठ
पर्यटकों को सिखाया ‘स्वच्छता का पाठ’
वीडियो में नेपाली युवक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'यह इंडिया नहीं है भाई, नेपाल है। यहां गंदगी मत फैलाओ। चलो, पानी डालो। आप लोग इतने बड़े देश से आए हो और यहां आकर गंदगी फैला रहे हो।'
वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि स्थानीय व्यक्ति के सख्त रवैये को देखकर गुटखा थूकने वाले पर्यटक ने न केवल माफी मांगी, बल्कि कार से उतरकर पानी की बोतल से सड़क पर लगे गुटखे का दाग भी धोया। नेपाली युवक तब तक वहीं खड़ा रहा जब तक सड़क पूरी तरह साफ नहीं हो गई।
प्रतिक्रियाओं की बाढ़
प्रतिक्रियाओं की बाढ़
इस वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। नेटिजन्स नेपाली नागरिक के अपने देश के प्रति प्रेम की जमकर सराहना कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'भाई को सैल्यूट है। हमें भारत में ऐसे ही लोगों की जरूरत है।' वहीं, कुछ यूजर्स ने भारतीय पर्यटक की इस हरकत पर शर्मिंदगी जताई। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'ऐसे ही कुछ लोगों की वजह से देश की छवि खराब होती है।'
यहां देखिए वीडियो
यहां देखिए वीडियो
Even Nepalese are now scolding Indians for poor civic sense.
An Indian went to Nepal for tourism.
There, he spat gutka on the road from a moving car.
Some Nepalese stopped his car and made him clean the gutka from the road.
Even Nepalese are improving now when will Indians ? pic.twitter.com/bVe53ybX2w
— Oppressor (@TyrantOppressor) April 8, 2026
