धार हत्याकांड: प्रियंका पुरोहित के खुलासे और वायरल वीडियो
धार प्रियंका केस में नया मोड़
मध्य प्रदेश के धार में देवकृष्ण पुरोहित की हत्या के मामले में प्रियंका पुरोहित की सास ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने उनसे कहा था कि अपने पति को बचाने के लिए उसने अपने और उनके गहने भी बदमाश को दे दिए थे। लेकिन, पुलिस ने प्रियंका के गहने बरामद कर लिए, जबकि सास के गहने नहीं मिले।
हत्या की साजिश का खुलासा
धार में देवकृष्ण पुरोहित की हत्या की साजिश प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर रची थी। 7 अप्रैल की रात को देवकृष्ण की हत्या कर दी गई थी। प्रियंका और कमलेश ने एक लाख की सुपारी देकर हत्या करवाई और बाद में लूटपाट का मामला बना दिया।
पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी सुरेंद्र भाटी अभी भी फरार है। इस बीच प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने लूटपाट का नाटक किया था।
प्रियंका का झगड़ा और वायरल वीडियो
एक नए वायरल वीडियो में प्रियंका अपने पति और सास से झगड़ती नजर आ रही है। यह वीडियो मृतक की बहन ज्योति ने अपने मोबाइल से बनाया था। एक वीडियो में प्रियंका बहस करती हुई दिखाई दे रही है और जब ज्योति वीडियो बनाती है, तो प्रियंका उसे मना करती है और गुस्से में उसका मोबाइल छीन लेती है।
दूसरे वीडियो में प्रियंका अपने पति से बात करते हुए झगड़ती है। देवकृष्ण उससे पूछता है कि वह फोन पर किससे बात कर रही थी, जिस पर प्रियंका इनकार कर देती है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, इसलिए वे अलग-अलग बिस्तर पर सोते थे।
सास का बयान और प्रियंका का अवैध संबंध
देवकृष्ण की मां ने भी खुलासा किया कि वारदात की रात प्रियंका ने ब्रा और अंडवियर पहने हुए थे और ऊपर से मैक्सी पहनी थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने उनसे कहा कि उसकी इज्जत लूट ली गई है। सास ने मांग की कि प्रियंका और उसके प्रेमी को फांसी की सजा दी जाए।
परिवार का कहना है कि प्रियंका का 2020 से किसी और के साथ अवैध संबंध था और वह अक्सर मायके में रहती थी।
