देवरिया में तांत्रिक द्वारा महिला से दुष्कर्म का मामला
देवरिया में चौंकाने वाला मामला
देवरिया तांत्रिक मामला: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक गंभीर घटना की जानकारी मिली है। यहां एक महिला अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए एक तांत्रिक के पास गई थी। आरोप है कि तांत्रिक ने बच्चे को ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी व्यासमुनि पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना बनकटा क्षेत्र के एक गांव की महिला का बेटा अक्सर बीमार रहता था। वह गांव के एक तांत्रिक के पास जाती थी, जो झाड़-फूंक से बीमारियों का इलाज करने का दावा करता था। महिला अपने बेटे को लेकर तांत्रिक के पास पहुंची, जहां आरोप है कि तांत्रिक ने उसे विश्वास दिलाया कि यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी, तो उसके बेटे की बीमारी ठीक हो जाएगी। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
सीओ भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि 07.06.2026 को थाना बनकटा क्षेत्र से सूचना मिली कि एक महिला अपने बेटे की बीमारी ठीक कराने के लिए तांत्रिक व्यासमुनी पांडेय के पास गई थी। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
