देवउठनी एकादशी 2025: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ
देवउठनी एकादशी 2025
देवउठनी एकादशी 2025
Devuthani Ekadashi 2025: इस वर्ष एक नवंबर को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे देवोत्थान और देव प्रबोधनी एकादशी भी कहा जाता है। यह वह दिन है जब भगवान श्री हरि विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं, जिससे चातुर्मास का समापन होता है। इस दिन से हिंदू धर्म में सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह और मुंडन प्रारंभ होते हैं।
इस बार देवउठनी एकादशी ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और रुचक महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। भगवान विष्णु 142 दिन बाद योगनिद्रा से जागेंगे, जिससे कुछ राशियों के जातकों पर विशेष कृपा बरसने की संभावना है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
मेष राशि
भगवान विष्णु के जागने के बाद मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समय आ सकता है। इस दौरान अचानक धन लाभ की संभावना है और जीवन में सुखद समाचार मिल सकते हैं। खुशियों से भरे दिन शुरू हो सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय लाभदायक हो सकता है। इस दौरान प्रगति के अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग भी प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय की शुरुआत हो सकती है। करियर में तरक्की और मान-सम्मान प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए भी यह समय शुभ रह सकता है।
कुंंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा रह सकता है। इस दौरान ज्यादातर प्रयास सफल हो सकते हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: देवशयन एकादशी से देवउठनी तक विवाह और शुभ संस्कार क्यों नहीं होते? जानिए कारण
