दुनिया के सबसे स्वास्थ्यवर्धक भोजन वाले देश

स्वास्थ्यवर्धक भोजन के लिए प्रसिद्ध देश
स्वास्थ्यवर्धक भोजन का सर्वेक्षण: विभिन्न देशों की पारंपरिक डिशें पोषण और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती हैं। इन व्यंजनों की विशेषताएँ उन्हें स्वास्थ्यवर्धक बनाती हैं। ब्लूमबर्ग हेल्थिएस्ट कंट्री इंडेक्स के अनुसार, भारत भी इस सूची में शामिल है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जिनका भोजन लोगों को लंबी उम्र जीने में मदद करता है।
ब्लूमबर्ग हेल्थिएस्ट कंट्री इंडेक्स के अनुसार, स्पेन एक ऐसा देश है जहाँ लोग मैडिटेरेनियन डाइट का पालन करते हैं, जिसमें जैतून का तेल, नट्स, फल-सब्जियाँ, साबुत अनाज और सूखे मेवे शामिल होते हैं। स्पेनिश लोग छोटे हिस्सों में भोजन करते हैं ताकि वह आसानी से पच सके और खाने के बाद एक छोटी सी झपकी लेना उनकी आदत है।
जापान का भोजन
जापानी व्यंजन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं। यहाँ की प्रमुख डिशें सुशी (Sushi), मिसो सूप (Miso Soup), और साशिमी (Sashimi) हैं। सुशी में ताजा मछली, चावल और समुद्री शैवाल का उपयोग होता है, जो प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। मिसो सूप में किण्वित सोया, समुद्री शैवाल और हल्की सब्जियाँ होती हैं, जो पाचन में मदद करती हैं।
मेडिटेरेनियन भोजन
ग्रीस, इटली और स्पेन का भोजन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। यहाँ की प्रसिद्ध डिशें ग्रीक सलाद (Greek Salad), पास्ता प्रिमावेरा (Pasta Primavera) और हमस (Hummus) हैं। इन व्यंजनों में जैतून का तेल, ताजगी से भरी सब्जियाँ, साबुत अनाज और प्रोटीन का सही संतुलन होता है। जैतून का तेल और नट्स दिल की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।
भारतीय पारंपरिक भोजन
भारतीय खाना अपनी विविधता और औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। खिचड़ी, दाल-चावल, और रायता भारतीय भोजन के बेहतरीन उदाहरण हैं। खिचड़ी में दाल, चावल और सब्जियाँ होती हैं, जो एक संतुलित आहार प्रदान करती हैं। इसके अलावा, मसालों जैसे हल्दी, अदरक और लहसुन का उपयोग न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह बीमारियों से भी बचाता है।
थाईलैंड का भोजन
थाईलैंड के व्यंजन अपने पोषण और ताजगी के लिए प्रसिद्ध हैं। थाई ग्रीन करी (Thai Green Curry), टॉम यम सूप (Tom Yum Soup), और पद थाई (Pad Thai) स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होते हैं। इन व्यंजनों में नारियल का दूध, ताजगी से भरी सब्जियाँ और मछली का उपयोग किया जाता है। थाईलैंड का खाना फैट में कम और हर्ब्स व मसालों से भरपूर होता है।
Tags: Food, Food diet, Health benefit, Healthy food
FIRST PUBLISHED : December 26, 2024, 19:20 IST