दिवाली अमावस्या के उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के सरल तरीके

दिवाली अमावस्या के उपाय

दिवाली 2025Image Credit source: Media House
दिवाली अमावस्या के उपाय: हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह रात विशेष रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस रात मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के साथ-साथ नकारात्मक शक्तियों को दूर करने का भी महत्व है। दिवाली से पहले और इस रात अमावस्या का प्रभाव नकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय कर सकता है, इसलिए इन सरल उपायों को अपनाना लाभकारी माना जाता है। इस वर्ष दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा।
अमावस्या का आध्यात्मिक महत्व
कार्तिक अमावस्या को 'महानिशा' या 'तंत्र की महारात्रि' कहा जाता है। इस रात दैवीय और आसुरी शक्तियों का सक्रिय होना माना जाता है।
अंधकार पर प्रकाश की विजय: यह रात साल की सबसे अंधेरी रातों में से एक होती है। इस अंधकार को दूर करने के लिए दीये जलाए जाते हैं, जो ज्ञान, अच्छाई और आशा का प्रतीक होते हैं।
देवी काली की पूजा: कई स्थानों पर इस दिन मां काली की पूजा की जाती है, जो नकारात्मकता का नाश करती हैं।
पितरों का आशीर्वाद: अमावस्या पर पितरों का तर्पण और दान करना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने के सरल उपाय
टूटी हुई चीज़ें हटाएं: घर में रखी खंडित मूर्तियां, टूटे शीशे, जंग लगे सामान और खराब फर्नीचर को तुरंत हटा दें। ये चीजें दुर्भाग्य को आकर्षित करती हैं।
पुराने कपड़ों का दान: फटे और पुराने कपड़ों को घर में न रखें। इन्हें बाहर निकालें या जरूरतमंदों को दान करें।
नमक का विशेष प्रयोग
पौंछा लगाएं: अमावस्या के दिन और दिवाली से पहले घर में पौंछा लगाते समय पानी में एक चुटकी समुद्री नमक मिलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
कोनों में नमक: घर के अंधेरे कोनों में साबुत नमक रखें और हर 15 दिन में इसे बदलें।
कपूर और गूगल की धूप
धूप देना: दिवाली की शाम या अमावस्या की रात को कपूर, गूगल और लोबान का धूप जलाएं। इसे पूरे घर में फैलाएं।
मुख्य द्वार पर वंदनवार
अशोक या आम के पत्ते: दिवाली के दिन अशोक या आम के पत्तों का वंदनवार बनाकर मुख्य दरवाजे पर लगाएं।
पीपल के पत्ते का उपाय
तिजोरी में ‘ॐ’: दिवाली की रात एक पीपल के पत्ते पर लाल चंदन से ‘ॐ’ लिखकर उसे अपनी तिजोरी में रखें। यह उपाय आर्थिक तंगी को दूर करता है।