दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव: नतीजों का इंतजार

डूसू चुनाव की प्रक्रिया
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। सभी की नजरें परिणामों की घोषणा की तारीख पर हैं, क्योंकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए भाजपा समर्थित एबीवीपी, कांग्रेस की एनएसयूआई और वामपंथी गठबंधन एसएफआई और आइसा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। डूसू चुनाव के परिणाम शुक्रवार, 19 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे डीयू के नॉर्थ कैंपस में स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में शुरू होगी.
डूसू चुनाव: प्रमुख उम्मीदवार
डूसू अध्यक्ष पद के लिए मुख्य उम्मीदवारों में एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी, वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की अंजलि और एबीवीपी की आर्या मान शामिल हैं।
डूसू के पहले अध्यक्ष
डूसू के पहले निर्वाचित अध्यक्ष गजराज बहादुर नागर थे, जिन्होंने 1954 में इस पद के लिए चुनाव जीता और 1955 तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।
डूसू की पहली महिला अध्यक्ष
1989 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर अंजू सचदेवा डूसू की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। इसके बाद कई महिला उम्मीदवार इस पद पर चुनी गईं, जिनमें मोनिका कक्कड़, शालू मलिक, अलका लांबा और नुपुर शर्मा शामिल हैं। 1993 में मोनिका कक्कड़, 1994 में शालू मलिक, 1995 में अलका लांबा डूसू अध्यक्ष बनीं। डूसू की अंतिम महिला अध्यक्ष 2008 में नुपुर शर्मा थीं।