दिल्ली में महिलाओं के लिए बेहतरीन नाइट पार्टी स्पॉट्स
दिल्ली में नाइट पार्टी का बढ़ता चलन
आजकल नाइट पार्टी का चलन तेजी से बढ़ रहा है, और खासकर महिलाओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। यदि आप भी अपनी दोस्तों के साथ एक शानदार नाइट पार्टी का अनुभव करना चाहती हैं, तो दिल्ली में कुछ बेहतरीन पब और बार की जानकारी यहां दी जा रही है।
मैच बॉक्स क्लब
हौज खास विलेज में स्थित मैच बॉक्स क्लब एक आकर्षक पब और लाउंज है। यहां आप विभिन्न प्रकार के ड्रिंक्स का आनंद ले सकती हैं। खास बात यह है कि रविवार को महिलाओं के लिए विशेष मेन्यू तैयार किया जाता है, जिसमें मोजिटो और व्हिस्की सॉर्स शामिल होते हैं। इसके अलावा, शुक्रवार की रात महिलाओं को फ्री में शराब भी दी जाती है।
Levels HKV
नई दिल्ली के हौज खास विलेज में मौजूद Levels HKV एक आदर्श स्थान है जहां महिलाएं बेहतरीन लेडीज नाइट का आनंद ले सकती हैं। यहां ड्रिंक्स और कराओके जैसे लाइव एंटरटेनमेंट का मजा लेते हुए अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकती हैं। डांस फ्लोर और लाइव म्यूजिक की सुविधा के साथ, यहां आप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी आनंद ले सकती हैं।
Fork You
दिल्ली में लेडीज नाइट का मजा लेने के लिए Fork You एक और बेहतरीन विकल्प है। यह एक आधुनिक लाउंज है जो बड़े आकार के बर्गर के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप अपनी गर्ल गैंग के साथ मेक्सिकन, इटालियन और अमेरिकन डिशेज के साथ-साथ मॉकटेल और कॉकटेल के विभिन्न फ्लेवर का आनंद ले सकती हैं।
Summer House Cafe
हौज खास में अरविंदो मार्केट के ऊपर स्थित Summer House Cafe लेडीज नाइट के लिए एक बेहतरीन स्थान है। यहां लेबनानी, इटालियन और अमेरिकन व्यंजनों की कई वैरायटी उपलब्ध है। कुल मिलाकर, यह कैफे अपने ग्राहकों को एक आरामदायक माहौल प्रदान करता है।
क्यूबिटो कैफे
क्यूबिटो एक टेरेस कैफे है, जहां शुक्रवार की रातें महिलाओं के नाम होती हैं। यहां देर रात तक महिलाओं को शॉट्स सर्व किए जाते हैं। राजौरी गार्डन में स्थित यह खूबसूरत कैफे है, जहां हर महिला खुली हवा में एक रात बिताना चाहेंगी।
मूनशाइन रेस्टोरेंट
यदि आप अपने दोस्तों के साथ नाइट पार्टी का आयोजन करना चाहती हैं, तो मूनशाइन रेस्टोरेंट एक बेहतरीन विकल्प है। यह दिल्ली के लोकप्रिय बार और रेस्टोरेंट में से एक है। रात के समय यहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भीड़ भी होती है। वीरवार को महिलाओं की एंट्री फ्री होती है और एक कॉकटेल पर एक कॉकटेल फ्री दिया जाता है। दिल्ली में लेडीज नाइट का अनुभव करने के लिए यह स्थान बेहद खास है।
