दिल्ली में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में स्वामी चैतन्यानंद का बड़ा खुलासा

दिल्ली में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं के यौन शोषण के आरोप लगे हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद ने उन्हें रात में अपने कमरे में बुलाने के लिए मजबूर किया और गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। जानें इस मामले में और क्या खुलासे हुए हैं और चैतन्यानंद की पहचान क्या है।
 | 
दिल्ली में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में स्वामी चैतन्यानंद का बड़ा खुलासा

स्वामी चैतन्यानंद पर गंभीर आरोप

दिल्ली में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में स्वामी चैतन्यानंद का बड़ा खुलासा

दिल्ली में 17 छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि चैतन्यानंद ने अपने संस्थान के महिला हॉस्टल में कैरमे लगवाए थे और छात्राओं को रात में अपने कमरे में बुलाने के लिए मजबूर करता था। इसके अलावा, वह उन्हें अपनी विदेश यात्राओं पर भी ले जाता था। एक छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि चैतन्यानंद ने उसे अपना नाम बदलने के लिए कहा था।

पुलिस के समक्ष पेश हुई 32 में से 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, अश्लील संदेश भेजने और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। हाल ही में इस मामले में नए खुलासे हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, चैतन्यानंद ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। यह जानकारी चैतन्यानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सामने आई है। एफआईआर में कहा गया है कि वह छात्राओं को देर रात अपने कमरे में आने के लिए दबाव डालता था और उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था।

एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि चैतन्यानंद ने एक छात्रा को उसका नाम बदलने के लिए मजबूर किया था। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि आरोपी चैतन्यानंद फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार छापे मार रही है और उसकी साइबर निगरानी भी कर रही है।

ज्ञात हो कि चैतन्यानंद वसंत कुंच स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का निदेशक है, जो कर्नाटक के शृंगेरी स्थित श्री श्री जगद्गुरू शंकराचार्य महासंस्थानम द्वारा संचालित होता है। संस्थान ने आरोपी से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है।