दिल्ली। राजधानी में शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर अलर्ट जारी किया गया है। रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, कॉलेज प्रशासन को एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कैंपस में विस्फोटक उपकरण होने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद तुरंत दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया।
दोनों कॉलेज परिसरों को खाली कराया गया। एहतियात के तौर पर, दोनों कॉलेजों को खाली करवा दिया गया और छात्रों, स्टाफ और फैकल्टी को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। मौके पर बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग स्क्वॉड को तैनात कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
फिलहाल, दोनों कॉलेजों के परिसरों में सघन जांच जारी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या उद्देश्य हो सकता है।
